सतलापुर में धर्मांतरण प्रलोभन देकर धर्मांतरण के आरोप:बीमारी ठीक होने, संतान और 1 लाख रुपए का लालच, एक घर में चल रही थी प्रार्थना सभा

Jan 27, 2026 - 09:47
 0  0
सतलापुर में धर्मांतरण प्रलोभन देकर धर्मांतरण के आरोप:बीमारी ठीक होने, संतान और 1 लाख रुपए का लालच, एक घर में चल रही थी प्रार्थना सभा
रायसेन जिले के मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 15, सतलापुर में कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। सोमवार रात करीब 10 बजे जाम सिंह कनास के घर पर एक प्रार्थना सभा चल रही थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। विहिप ने लगाया धर्मांतरण का आरोप विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं को जब इस सभा की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। विहिप का आरोप है कि यहां लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। एक युवक अनिल सोलंकी ने दावा किया कि उसे एक लाख रुपये का प्रलोभन देकर सभा में बुलाया गया था। इसके अलावा, सभा में शामिल लोगों को बीमारी ठीक होने, हड्डी जुड़ने और संतान होने जैसे वादे किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया घटना की सूचना मिलते ही सतलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने सभा में मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और जाम सिंह कनास को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। धार्मिक किताबें जब्त विहिप कार्यकर्ताओं का कहना है कि मौके से कुछ किताबें भी मिली हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। इस मामले की पुष्टि विहिप के भोजपुर जिला मंत्री सुरेंद्र कीर ने की है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0