आदर्श और यश बने ब्लैक बेल्ट:राजधानी के 6 खिलााड़ियों ने पास की कराटे बेल्ट परीक्षा, अब इन्हीं ग्रुपों में खेलेंगे

Jan 24, 2026 - 16:48
 0  0
आदर्श और यश बने ब्लैक बेल्ट:राजधानी के 6 खिलााड़ियों ने पास की कराटे बेल्ट परीक्षा, अब इन्हीं ग्रुपों में खेलेंगे
राजधानी के उभरते हुए कराटे खिलाड़ी आदर्श जोशी ने ब्लैक बेल्ट परीक्षा पास कर ली है। 2025- 26 की यह परीक्षा हाल ही में शितो रियू कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा भोपाल में आयोजित की गई थी। आदर्श के साथ ही सेंट थॉमस स्कूल अयोध्यानगर के कुल 6 खिलाड़ी अब ब्लैक बेल्ट बन गए हैं। इनमें यश विश्वकर्मा, एल्विन जॉन्स, नीति त्रिवेदी, हिमांशु कुमार और प्रथमेश शियोटे शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य फादर रेनी और कोच शिवा सोनी ने शुभकामनाएं दी है। इससे पहले भी आदर्श ने एक इंटरनेशनल गोल्ड, एक नेशनल गोल्ड और दो बार स्टेट चैंपियनशिप में डबल गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं। ब्लैक बेल्ट होने के बाद अब ये खिलाड़ी इसी वर्ग के तहत खेलेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0