बालाघाट में राजीव सागर डैम के 4 गेट खोले:बावनथड़ी नदी में 150 क्यूमिक मीटर पानी छोड़ा, फसलों को होगा फायदा

May 5, 2025 - 16:41
 0  0
बालाघाट में राजीव सागर डैम के 4 गेट खोले:बावनथड़ी नदी में 150 क्यूमिक मीटर पानी छोड़ा, फसलों को होगा फायदा
बालाघाट में राजीव सागर बांध से सोमवार को 150 क्यूमिक मीटर पानी छोड़ा गया। बांध प्रबंधन ने कुल 5 मिलियन क्यूमिक मीटर पानी छोड़ने का लक्ष्य रखा है। किसानों की मांग 10 मिलियन क्यूमिक मीटर पानी की थी। बांध प्रबंधन जलस्तर के आधार पर आगे का निर्णय लेगा। इस पानी से बावनथड़ी नदी में जल प्रवाह बढ़ेगा। इससे मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के किसानों को फायदा होगा। पठार संघर्ष समिति और किसानों की कटंगी एसडीएम के साथ बैठक में तय हुआ था कि 5 मई को सुबह 11 बजे पानी छोड़ा जाएगा। बिजली की समस्या के कारण यह कार्य दोपहर 2 बजे शुरू हुआ। फसलों को मिलेगा पानी बांध से छोड़े गए पानी से दोनों राज्यों के करीब 50 गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा। इससे धान, गन्ना और सब्जियों की खेती को मदद मिलेगी। साथ ही ग्रामीणों की पेयजल समस्या भी दूर होगी। बांध के एसडीओ कृष्ण कुमार चौधरी ने बताया कि पानी छोड़ने का काम 11-12 घंटे में पूरा होगा। फिलहाल पेयजल के लिए पानी छोड़ा गया है। जरूरत पड़ने पर 10 मिलियन क्यूमिक मीटर तक पानी छोड़ा जा सकता है। बीते दिनों पानी छोड़ने पठार संघर्ष समिति ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था और पानी न छोड़े जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0