इंदौर में कई जगह जाम, वाहन फंसे:रेंगते हुए चल रहे वाहन, जवाहर मार्ग, खजूरी बाजार और पंढरीनाथ प्रभावित

Jan 24, 2026 - 16:48
 0  0
इंदौर में कई जगह जाम, वाहन फंसे:रेंगते हुए चल रहे वाहन, जवाहर मार्ग, खजूरी बाजार और पंढरीनाथ प्रभावित
इंदौर के जवाहर मार्ग, खजूरी बाजार और पंढरीनाथ सहित अन्य इलाकों में पिछले एक घंटे से जाम लगा हुआ है। यहां कई वाहन फंसे हुए हैं। जाम के चलते यहां वाहन रुक-रुककर चल रहे हैं। सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस दिखाई नहीं दे रही है। वाहन चालक एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में और जाम के हालात पैदा कर रहे हैं। कई वाहन चालक जाम की स्थिति को देखकर लौट रहे हैं या रास्ता बदलकर जा रहे हैं। एक तरफ तो कुछ इलाकों में जाम की स्थिति है तो बाकी जगह ट्रैफिक पुलिस तैनात है, लेकिन वे चालानी कार्रवाई में ही लगे हुए हैं। इसी तरह आईटी पार्क पर जाम की स्थिति है। वहां भी वाहन कछुए की चाल से चल रहे हैं। इसी तरह बंगाली कॉलोनी रोड पर भी जाम लगा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0