दमोह में सड़क की मांग पर कुशवाहा समाज का प्रदर्शन:15 दिन में निर्माण शुरू करने का अल्टीमेटम, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Jan 24, 2026 - 16:48
 0  0
दमोह में सड़क की मांग पर कुशवाहा समाज का प्रदर्शन:15 दिन में निर्माण शुरू करने का अल्टीमेटम, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
दमोह की हटा तहसील के मडियादो ग्राम पंचायत में शनिवार दोपहर कुशवाहा समाज के लोगों ने पंचायत भवन के सामने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य अधूरा होने से आक्रोशित थे। इसी के विरोध में उन्होंने यह प्रदर्शन किया। 15 दिन के अंदर सड़क निर्माण शुरू करवाने का दिया अल्टीमेटम काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एक ज्ञापन सौंपा। उन्हें जल्द ही सड़क निर्माण शुरू करने का आश्वासन मिला है। हालांकि, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन के भीतर सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो वे बड़ा प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में कन्हैया लाल कुशवाहा, करण, दीपेश, वीरेंद्र, अजय और अन्य लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि कुशवाहा समाज की सड़कें वार्ड क्रमांक 12, 13, 14, 15 के अंतर्गत आती हैं। लोग बोले-कई सालों से सड़क समस्या से जूझ रहे हैं पिछले साल यहां सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन वह अब तक अधूरा पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में सड़क पर कीचड़ हो जाता है, जिससे मरीजों को लेने एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती। वे पिछले कई वर्षों से इस सड़क समस्या से जूझ रहे हैं। कुशवाहा समाज के युवाओं ने सरपंच राधा रानी अहिरवार को ज्ञापन सौंपा है। सरपंच ने एक सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है। इसके बावजूद, युवाओं ने अपनी 15 दिन की समय-सीमा दोहराई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0