शाजापुर में सड़क किनारे मिला युवक का शव:परिजन बोले- गाड़ी से कुचलकर हत्या हुई; पीएम में देरी पर जिला अस्पताल में हंगामा

Jan 2, 2026 - 16:07
 0  0
शाजापुर में सड़क किनारे मिला युवक का शव:परिजन बोले- गाड़ी से कुचलकर हत्या हुई; पीएम में देरी पर जिला अस्पताल में हंगामा
शाजापुर जिला अस्पताल में शुक्रवार दोपहर एक युवक के शव के पोस्टमॉर्टम में देरी को लेकर हंगामा हो गया। आक्रोशित परिजन और सामाजिक संगठनों के लोग अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। सड़क किनारे मिला था युवक मामला शाजापुर से सटे उज्जैन जिले के माकड़ौन थाना क्षेत्र का है। गुरुवार शाम एक युवक सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला था। पुलिस उसे शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उज्जैन जिले के गांव गुराड़िया निवासी संजय पिता शिवलाल के रूप में हुई है। संजय तराना स्थित एक ट्रैक्टर शोरूम में सेल्समैन के तौर पर काम करता था। पोस्टमॉर्टम नहीं होने पर बढ़ा आक्रोश शुक्रवार को जब लंबे समय तक पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ तो परिजन नाराज हो गए। उन्होंने अस्पताल में धरना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली थाना प्रभारी संतोष बाघेला ने परिजनों से बातचीत की और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू करवाई। इसके बाद परिजन शांत हुए और धरना समाप्त किया गया। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप परिजनों का आरोप है कि संजय की हत्या की गई है। मृतक के भाई ने बताया कि गुरुवार शाम काम से लौटते समय संजय अचानक लापता हो गया था। मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पाया। बाद में तलाश करने पर वह सड़क पर अचेत अवस्था में मिला। गांव के कुछ लोगों से हुआ था विवाद परिजनों ने बताया कि आठ दिन पहले गांव के कुछ लोगों से संजय का विवाद हुआ था। उनका आरोप है कि उन्हीं लोगों ने गाड़ी से कुचलकर उसकी हत्या की है। फिलहाल माकड़ौन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0