आगर मालवा में आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन:सुसनेर में 14 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना; बोले- पांच माह का एरियर अब तक लंबित

Jan 2, 2026 - 16:07
 0  0
आगर मालवा में आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन:सुसनेर में 14 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना; बोले- पांच माह का एरियर अब तक लंबित
आगर मालवा जिले के सुसनेर में बिजली कंपनी में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12 बजे परसुलिया रोड स्थित बिजली कंपनी कार्यालय के बाहर जिले भर से आए कर्मचारी धरने पर बैठ गए और ठेका कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। समस्याओं की अनदेखी का आरोप कर्मचारियों ने टीडीएस मैनेजमेंट कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड, मोहाली पर उनकी समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। परिजनों को नहीं मिली सहायता आउटसोर्स कर्मचारियों ने बताया कि कार्य के दौरान मृत कर्मचारी लखन बैरागी और बाबूलाल दांगी के परिजनों को अब तक न तो उचित आर्थिक सहायता दी गई है और न ही नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं मिली हैं। वेतन और एरियर को लेकर भी नाराजगी कर्मचारियों का कहना है कि पिछले पांच माह का एरियर अब तक लंबित है। इसके साथ ही बीमा राशि का लाभ नहीं दिया जा रहा है और कई कर्मचारियों को समय पर वेतन भी नहीं मिल पा रहा है। 14 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर्मचारियों ने कुल 14 मांगों को लेकर धरना दिया है। इनमें मृत कर्मचारियों के परिजनों को तुरंत सहायता, बकाया वेतन और एरियर का भुगतान, बीमा सुविधा लागू करना और समय पर वेतन देने जैसी मांगें शामिल हैं। आउटसोर्स कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0