बुरहानपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हादसा, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Dec 25, 2025 - 10:08
 0  0
बुरहानपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हादसा, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
बुरहानपुर में इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर बुधवार शाम सड़क हादसे में 24 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उतावली नदी और बसाड़ फाटे के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसा बुधवार शाम करीब 6 बजे हुआ। बाइक सवार गणेश धनगर (24) टक्कर के बाद सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों ने घटना की सूचना डायल-112 पर दी। पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल सूचना मिलते ही डायल-112 वाहन मौके पर पहुंचा। घायल गणेश को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रधान आरक्षक अर्जुन सिंह चौहान ने बताया कि यातायात विभाग के जवान आशीष सिंह तोमर और जयंत जाट ने राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। रेत ठेकेदारी का काम करता था युवक पुलिस के अनुसार, मृतक गणेश धनगर ग्राम बसाड़ क्षेत्र में रेत ठेकेदारी का काम करता था। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। निंबोला थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर लिया है। हादसे में शामिल वाहन की पहचान के लिए आसपास के रास्तों और संभावित सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0