भोपाल में लापता ऑटो चालक का शव मिला:पास मिले नशीले इंजेक्शन, 24 घंटे से लापता था

Dec 24, 2025 - 16:59
 0  0
भोपाल में लापता ऑटो चालक का शव मिला:पास मिले नशीले इंजेक्शन, 24 घंटे से लापता था
भोपाल की करोंद मंडी स्थित ब्रिज के पास मैदान से बुधवार की दोपहर को पुलिस ने लापता ऑटो चालक का शव बरामद किया है। बॉडी के पास नशीले इंजेक्शन पड़े मिले हैं। पुलिस का अनुमान है कि नशे के ओवर डोज के कारण युवक की मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बॉडी को पीएम के लिए मर्चुरी भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक हैदर अली (35) पुत्र जमालउद्दीन हाउसिंग बोर्ड करोंद में रहता था। मंगलवार की दोपहर को वह ऑटो से निकला था। रात नौ बजे तक कई कॉल करने पर भी उसने कॉल नहीं रिसीव किया था। देर रात परिजनों ने थाने में शिकायत की थी। बुधवार की सुबह से परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस ने परिजनों को एक लाश मिलने के बाद शिनाख्त करने के लिए बुलाया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की मौके पर पहुंचे परिजनों ने बॉडी की पहचान की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद बॉडी को पीएम के लिए रवाना किया। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस शव परिजनों के हवाले करेगी। पुलिस का कहना है कि बॉडी के पास ही नशीले इंजेक्शन मिले हैं। नशे के ओवर डोज के कारण मौत होने का अनुमान है। हालांकि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0