दादा को मां के साथ शराब पीता देख मारा, मौत:रीवा में पोते ने डंडे से हमला किया; बोला- शर्म नहीं आती बहू के साथ शराब पी रहे

Dec 20, 2025 - 21:06
 0  0
दादा को मां के साथ शराब पीता देख मारा, मौत:रीवा में पोते ने डंडे से हमला किया; बोला- शर्म नहीं आती बहू के साथ शराब पी रहे
रीवा में एक पोते ने अपनी मां के साथ दादा का शराब पीता देख उसकी हत्या कर दी। पोते ने अपने दादा से कहा कि तुम्हें शर्म नहीं आती अपनी बहू के साथ बैठकर शराब पी रहे हो और डंडे से मारा। मामला बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बदराव गांव में शनिवार दोपहर का है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। आरोपी फरार है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी गई। घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। मृतक की पहचान श्रीनिवास साकेत उर्फ श्रीनिवास चौधरी के रूप में हुई है। बैंक से रुपए निकालकर शराब पी ली बताया गया है कि श्रीनिवास साकेत ने कुछ समय पहले बैंक से पैसे निकाले थे और वह अपनी बहू के साथ बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान घर में विवाद की स्थिति बन गई। मृतक के दूसरे पोता आशीष चौधरी ने पुलिस को बताया कि उसके बाबा शराब के नशे में उसकी मां से बहस करने लगे। जब परिवार के लोगों ने उन्हें समझाने और रोकने का प्रयास किया, तभी आरोपी करण साकेत ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि तुम्हें शर्म नहीं आती, अपनी बहू के साथ बैठकर शराब पी रहे हो। इसके बाद करण साकेत ने डंडे से हमला कर दिया। हमले में श्रीनिवास साकेत गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी करण साकेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एक महिला नशे की हालत में मिली, जबकि मुख्य आरोपी वहां मौजूद नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मौके पर थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल तैनात है। सीएसपी राजीव पाठक का कहना है कि आरोपी की पहचान स्पष्ट है और उसकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0