खंडवा में तीन मकानों में आग, किसान जिंदा जला:घर में अकेला सोता रह गया; 6 फायर ब्रिगेड बुझाने में जुटी

Dec 16, 2025 - 10:21
 0  0
खंडवा में तीन मकानों में आग, किसान जिंदा जला:घर में अकेला सोता रह गया; 6 फायर ब्रिगेड बुझाने में जुटी
खंडवा में मंगलवार सुबह तीन घरों में आग लग गई। एक किसान जिंदा जल गया। आग लगने के दौरान वह घर में अकेला था। 6 फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी है। घटना ग्राम सक्तापुर में सुबह करीब 5.30 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, गांव में सभी सो रहे थे। आग और धुआं देखकर दो घरों के लोग जाग गए और जान बचाकर बाहर निकल आए। लेकिन तीसरे घर में 50 वर्षीय सूरज राठौर अकेले थे। आग इतनी तेजी से फैली कि सूरज बाहर नहीं निकल पाए और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घरों में लगी आग की तस्वीरें... 4 जगहों से पहुंचीं 6 फायर ब्रिगेड मामला नर्मदानगर थाना क्षेत्र का है, जो इंदिरा सागर बैकवाटर से लगा हुआ है। टीआई विकास खिंची ने बताया कि सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। आग बुझाने के लिए मूंदी, पुनासा, ओंकारेश्वर और संत सिंगाजी थर्मल प्लांट से कुल 6 फायर ब्रिगेड बुलाई गईं, जो आग बुझाने में जुटी हैं। घरों में रखा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। मृतक सूरज किसान था, मां इंदौर में बेटी के पास गई सक्तापुर के सरपंच सुनिल राठौर ने बताया, गांव के तेली राठौर समाज के 3 घरों में आग लगी है। सभी परिवार खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं। सुबह 7 बजे परिवार के कुछ लोग बाड़े तरफ चले गए थे। वहीं, कुछ सो रहे थे। दो घरों में सोए हुए लोगों को तो उठा लिया था। लेकिन एक घर में सूरज का ध्यान नहीं रहा, वो आग की चपेट में आकर जल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूरज घर में अकेला था। उसकी मां कुछ दिनों से बेटी के घर इंदौर गई हुई है। फायर ब्रिगेड में पाइप नहीं, टैंकर से डाला पानी ग्रामीणों का कहना है कि मूंदी और ओंकारेश्वर से पहुंची फायर ब्रिगेड में पानी खींचने के लिए पाइप नहीं था। एक बार वह खाली हुई तो लोग जलाशय से पानी भर नहीं पा रहे थे। अमूमन फायर ब्रिगेड के पिछले हिस्से में एक पाइप और मोटर पंप रहता है, जो कि खाली होने पर किसी जलस्त्रोत से तत्काल भरने के लिए होता है। लेकिन इन फायर ब्रिगेड में नहीं था। ऐसे में ग्राम पंचायत के टैंकरों से ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी निकाला और फायर ब्रिगेड में भरा है। गांव से सूचना मिली तो प्रशासन को बताया भाजपा नेता व समाजसेवी दिग्विजयसिंह (संटू) तोमर ने बताया, सरपंच ने 7 बजकर 20 मिनट पर मुझे सूचना दी। फिर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया। मैं मौके पर पहुंच गया। वहां देखा कि पुराने मिट्‌टी और लकड़ी के घर बने हुए थे। जो आग लगने के बाद ढह चुके थे। बिस्तर, अनाज से लेकर घर में रखा सारा सामान मलबे में दब गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0