थैलेसीमिया से जूझ रहे बच्चों को चढ़ाया एचआईवी पॉजिटिव ब्लड:सतना में चार संक्रमित, 4 महीने पुराना मामला सामने आया, डोनर अब तक ट्रेस नहीं

Dec 16, 2025 - 10:21
 0  0
थैलेसीमिया से जूझ रहे बच्चों को चढ़ाया एचआईवी पॉजिटिव ब्लड:सतना में चार संक्रमित, 4 महीने पुराना मामला सामने आया, डोनर अब तक ट्रेस नहीं
सतना जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की लापरवाही से चार मासूम थैलेसीमिया मरीजों को एचआईवी पॉजिटिव ब्लड चढ़ा दिया गया। ये बच्चे पहले से ही थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। मामला चार महीने पुराना बताया जा रहा है, जो अब सामने आया है। थैलेसीमिया से ग्रस्त बच्चों को नियमित रूप से ब्लड की आवश्यकता होती है। अस्पताल में बच्चों को रक्त उपलब्ध कराने से पहले एचआईवी परीक्षण करना अनिवार्य है। लेकिन बच्चों को ब्लड चढ़ाने के दौरान ब्लड बैंक ने आवश्यक जांच नहीं की। इसके कारण चार बच्चों में एचआईवी का संक्रमण हो गया चार यूनिट ब्लड संदिग्ध, अन्य मरीजों को खतरा मामले की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि यह केवल एक यूनिट रक्त के साथ नहीं हुआ। चार यूनिट रक्त एचआईवी संक्रमित पाया गया। इसका मतलब है कि कम से कम चार रक्तदाता एचआईवी से ग्रस्त हो सकते हैं। ब्लड बैंक से गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को भी रक्त दिया गया था, जिनमें से कुछ को संक्रमण होने की आशंका है। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सीएमएचओ से इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। डोनर अब तक नहीं ट्रेस अस्पताल प्रबंधन ने मामला चार माह पहले देखा और जांच भी शुरू की थी। लेकिन अब तक एचआईवी पॉजिटिव रक्तदाता को ट्रेस नहीं किया जा सका। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. देवेंद्र पटेल ने बताया कि रक्तदाताओं की चेन आइसीटीसी को स्क्रीनिंग के लिए सौंप दी गई थी, कई रक्तदाताओं को बुलाकर स्क्रीनिंग की गई, लेकिन संबंधित डोनर अब तक नहीं मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0