सिंगरौली में धान-थ्रेसर मशीन में फंसने से महिला की मौत:बिना नंबर ट्रैक्टर छोड़ चालक फरार; एक हफ्ते में दूसरी घटना

Dec 13, 2025 - 10:02
 0  0
सिंगरौली में धान-थ्रेसर मशीन में फंसने से महिला की मौत:बिना नंबर ट्रैक्टर छोड़ चालक फरार; एक हफ्ते में दूसरी घटना
सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के तलवा गांव में शुक्रवार शाम एक महिला की धान थ्रेसर मशीन में फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। बरगवां थाना प्रभारी मोहम्मद समीर ने बताया कि मृतक महिला की पहचान उज्जैनी निवासी बुटली साकेत (पति रविंद्र साकेत) के रूप में हुई है। वह तलवा गांव में अपनी पाही पर आयशर ट्रैक्टर से जुड़ी धान थ्रेसर मशीन से चावल निकाल रही थीं। इसी दौरान बुटली साकेत के सिर का कपड़ा अचानक मशीन के शाफ्ट में फंस गया। कपड़ा फंसते ही उनका सिर शाफ्ट की चपेट में आ गया। मशीन की तेज गति के कारण सिर और शरीर का ऊपरी हिस्सा शाफ्ट में घूमने लगा, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मशीन छोड़कर फरार पुलिस के अनुसार, हादसे में शामिल आयशर ट्रैक्टर बिना नंबर का था और तेंदुआ क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही ट्रैक्टर और मशीन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही बरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर फरार ट्रैक्टर चालक और मशीन संचालक की तलाश शुरू कर दी है। सिंगरौली जिले में एक हफ्ते के भीतर धान थ्रेसर मशीन से संबंधित यह दूसरी घटना है। इससे पहले सोमवार को मोरवा थाना क्षेत्र में भी एक युवक की धान थ्रेसर मशीन में फंसने से मौत हो गई थी। इन लगातार हो रहे हादसों ने कृषि कार्यों में सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0