सीएम रविवार को इंदौर में, डेवलपमेंट पर होंगे निर्णय:अंडरग्राउंड मेट्रो, ट्रैफिक जाम, नई बस सेवा पर भी हो सकता है निर्णय

Dec 13, 2025 - 10:02
 0  0
सीएम रविवार को इंदौर में, डेवलपमेंट पर होंगे निर्णय:अंडरग्राउंड मेट्रो, ट्रैफिक जाम, नई बस सेवा पर भी हो सकता है निर्णय
इंदौर में रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव मैराथन बैठक लेंगे। बैठक में नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई और नाइट मार्केट पर भी निर्णय संभव है। नए रिंग रोड और बायपास, उसका कंट्रोल एरिया और पलासिया में मौजूद लोक निर्माण विभाग की जमीन का रीडेंसीफिकेशन के तहत प्रोजेक्ट शुरू करने पर भी निर्णय होगा। मीटिंग में इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन, नए बायपास, मास्टर प्लान की नई सड़कें सहित करीब दो दर्जन मुद्दों पर चर्चा होगी। संबंधित विभाग के अधिकारी प्रजेंटेशन भी देंगे। इंदौर मेट्रो को लेकर एयरपोर्ट से राजवाड़ा के बीच प्रस्तावित अंडरग्राउंड रूट पर फैसला संभव है। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने इंदौर की बैठक के संबंध में संबंधित विभागों से जानकारी मांगी है। इस बैठक में संबंधित विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव सहित जिला स्तरीय सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इंदौर-उज्जैन के बीच नई बस सेवा पर निर्णय संभव प्रदेश में शुरू होने जा रही नई सार्वजनिक परिवहन नागरिक बस सेवा पर भी चर्चा होगी। सबसे पहले यह बस सेवा इंदौर-उज्जैन के बीच शुरू होना है। इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर, भविष्य के मुताबिक इंदौर को आईटी हब बनाने पर चर्चा की जाएगी। इंदौर की बैठक में इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0