लव मैरिज के 7 महीने बाद पति ने किया सुसाइड:शव लेकर पत्नी के घर पहुंचे परिजन, किया हंगामा; तलाक के लिए धमकाने का आरोप

Dec 3, 2025 - 08:27
 0  0
लव मैरिज के 7 महीने बाद पति ने किया सुसाइड:शव लेकर पत्नी के घर पहुंचे परिजन, किया हंगामा; तलाक के लिए धमकाने का आरोप
सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 27 वर्षीय विकास लोधे ने 7 महीने पहले ही लव मैरिज की थी। परिजनों का आरोप है कि पत्नी के मायके वाले उसे अपने साथ ले गए और अब तलाक का दबाव बना रहे थे। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद गुस्साए परिजन शव लेकर सीधे पत्नी के घर पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। मृतक के परिजन राकेश लोधे ने बताया कि विकास (27), निवासी बटालियन वार्ड क्रमांक-15, ने करीब 7 महीने पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों पति-पत्नी हंसी-खुशी रह रहे थे। इसी बीच दीपावली के बाद लड़की के मायके पक्ष के लोग घर आए और उसे अपने साथ ले गए। इलाज का बहाना बनाया, फिर तलाक का दबाव डाला परिजनों के मुताबिक, कुछ दिन बाद जब उन्होंने फोन लगाया तो ससुराल वालों ने कहा कि लड़की को इलाज के लिए नागपुर ले गए हैं। इसके करीब एक सप्ताह बाद दोबारा फोन लगाने पर बताया कि जबलपुर में इलाज चल रहा है। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने लड़की को बहला-फुसलाकर तलाक के लिए तैयार कर लिया। मानसिक प्रताड़ना से था परेशान आरोप है कि पत्नी ने विकास से तलाक लेने की बात कही और विकास को धमकाया भी जा रहा था। इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर विकास ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। शव रखकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने संभाला मोर्चा मंगलवार को पीएम के बाद परिजन शव लेकर सीधे लड़की के घर पहुंचे। वे पत्नी को बाहर बुलाने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाइश दी और मामला शांत कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0