रात में अचानक गर्ल्स हॉस्टल पहुंच गईं कलेक्टर:छात्राओं के साथ खाया खाना, बातों-बातों में पूछा कोई परेशानी तो नहीं

Dec 1, 2025 - 20:35
 0  0
रात में अचानक गर्ल्स हॉस्टल पहुंच गईं कलेक्टर:छात्राओं के साथ खाया खाना, बातों-बातों में पूछा कोई परेशानी तो नहीं
अलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर ने सोमवार रात कन्या जूनियर-सीनियर छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रही बालिकाओं से संवाद किया और उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं तथा छात्रावास में उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं के साथ खाना भी खाया। कलेक्टर ने बालिकाओं से भोजन, स्वच्छता, सुरक्षा, खेल और अन्य सुविधाओं की स्थिति के बारे में भी पूछा। उन्होंने बालिकाओं को अच्छे से पढ़ाई कर ए ग्रेड परीक्षा परिणाम से सफल होने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर माथुर ने मेस का निरीक्षण करते हुए भोजन की गुणवत्ता, रसोई की साफ-सफाई और खाद्य सामग्री में उपयोग किए जा रहे मसालों की जांच की। उन्होंने वार्डन को निर्देश दिए कि भोजन में केवल आईएसआई मार्क वाले अच्छे मसालों का उपयोग किया जाए और सब्जियों को ढककर सुरक्षित तरीके से रखा जाए। रसोई क्षेत्र में स्वच्छता देखकर कलेक्टर ने सराहना की और इसे बनाए रखने तथा समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर ने छात्रावास में बने भोजन का स्वयं स्वाद लेकर उसकी गुणवत्ता परखी। उन्होंने मेन्यू के अनुसार भोजन तैयार करने के लिए संबंधित स्टाफ को आवश्यक निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने परिसर की बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया और उनमें सुधार के लिए निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने वार्डन को रात्रि में अनिवार्य रूप से छात्रावास में ही रहने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0