धार में SI 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ाया:जमीन विवाद के आरोपी को जमानत और ट्रैक्टर छुड़वाने के नाम पर मांगे थे पैसे

Dec 1, 2025 - 20:35
 0  0
धार में SI 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ाया:जमीन विवाद के आरोपी को जमानत और ट्रैक्टर छुड़वाने के नाम पर मांगे थे पैसे
धार जिले में लोकायुक्त टीम ने राजोद थाने के उपनिरीक्षक (SI) विक्रम देवड़ा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। SI देवड़ा पर जमीन विवाद के एक मामले में जमानत दिलाने और ट्रैक्टर छुड़वाने के लिए 12 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। फरियादी जीवन राठौड़ ने अपने चाचा मुन्नालाल राठौड़ के साथ 27 नवंबर को इंदौर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि SI विक्रम देवड़ा मुन्नालाल के बेटे के खिलाफ दर्ज जमीन विवाद के मामले में जमानत और ट्रैक्टर छुड़वाने के लिए 12 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। लोकायुक्त टीम ने की कार्रवाई लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें उपनिरीक्षक द्वारा रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद कार्रवाई के लिए एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। योजना के तहत लोकायुक्त टीम ने राजोद थाने में ही कार्रवाई की। टीम ने SI विक्रम देवड़ा और उसके सहयोगी अंबाराम को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। दोनों को मौके से ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। SI विक्रम देवड़ा और सहयोगी पर कार्रवाई लोकायुक्त निरीक्षक प्रतिभा तोमर ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर सत्यापन के बाद रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई थी। इसी आधार पर ट्रैप की कार्रवाई की गई। SI विक्रम देवड़ा और सहयोगी अंबाराम के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0