पुलिसकर्मी पर युवक को लात मारी; परिजनों ने लगाए आरोप:अपहरण के बाद पीड़ित को थाने लाई थी पुलिस, परिजन बोले- समझौते का दबाव बनाया

Dec 1, 2025 - 20:35
 0  0
पुलिसकर्मी पर युवक को लात मारी; परिजनों ने लगाए आरोप:अपहरण के बाद पीड़ित को थाने लाई थी पुलिस, परिजन बोले- समझौते का दबाव बनाया
रीवा में एक युवक का अपहरण हो गया जिसके बाद पुलिस ने युवक को बरामद कर लिया। पुलिस पीड़ित को थाने ले आई। पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया कि एक पुलिसकर्मी ने युवक को लात मारी है। दरअसल सोमवार को दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया था जिसके बाद एक युवक का अपहरण कर लिया गया। पूरा मामला समान थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंग नगर का है। पूरा मामला क्या है पीड़ित युवक का नाम युगांक पटेल है। शाम को वह नए बस स्टैंड पर चाय पी रहा था। इसी दौरान एक पल्सर और एक्टिवा में सवार होकर पहुंचे अनिल पटेल,शिवांग सेन,योगेश खान सहित अन्य युवकों ने युगांक को पहले जबरन पल्सर में बैठाया और उसके बाद अपहरण कर उसे लेकर पंचमठ ले गए। जहां युगांक के साथ बदमाशों ने जमकर मारपीट की। पुलिस ने युगांक को छुड़ाया इसी दौरान इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी युगांक के परिजनों को लग गई और वह समान थाने पहुंच गए। जिनके द्वारा दी गई जानकारी के बाद मौके पर पहुंची, पुलिस ने घायल अवस्था में किशोर को बरामद किया और थाने ले आए। हालांकि इस दौरान ही पुलिस के एक जवान के द्वारा पीड़ित को लात मारने पर परिजनों ने आपत्ति जताई और थाने में परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद परिजनों ने बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की कोशिश की। आरोप है कि पुलिस ने शाम तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। उल्टा अलग पीड़ित और उसके परिवार पर समझौते का दबाव बनाती रही। हालांकि इस मामले में समान थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायती आवेदन ले लिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0