दरभंगा में मैथिली ठाकुर की मॉर्फ्ड तस्वीर मामले में FIR:साइबर पुलिस जांच में जुटी, गरिमा को ठेस पहुंचाने और छवि धूमिल करने का आरोप

Nov 23, 2025 - 09:12
 0  0
दरभंगा में मैथिली ठाकुर की मॉर्फ्ड तस्वीर मामले में FIR:साइबर पुलिस जांच में जुटी, गरिमा को ठेस पहुंचाने और छवि धूमिल करने का आरोप
दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी की नवनिर्वाचित विधायक मैथिली ठाकुर की मॉर्फ्ड तस्वीर मामले में साइबर थाने में FIR दर्ज की गई है। इस संबंध में साइबर थाना में तैनात पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार मंडल ने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया था। संतोष कुमार मंडल ने आवेदन में कहा कि फेसबुक आईडी Pankaj Yadav Official (मोबाइल नंबर- 7979036261) और संबंधित इंस्टाग्राम लिंक के माध्यम से प्रधानमंत्री और विधायक मैथिली ठाकुर की छवि को धूमिल करने वाली आपत्तिजनक मॉर्फ्ड फोटो-रील पोस्ट की गई है। इस तरह की पोस्ट से न केवल एक महिला जनप्रतिनिधि की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई है, बल्कि व्यापक पैमाने पर जनभावना भड़कने और विधि-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी है। रील का आईडी लिंक भी उपलब्ध कराया गया है। जांच में जुटी साइबर पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए दरभंगा SSP जगुनाथ रेड्डी ने संज्ञान लिया। तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद साइबर थाना में संबंधित फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट संचालक के खिलाफ कांड संख्या- 76/45 दर्ज किया गया। इस मामले की जांच साइबर थाना के IRAP नरेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस अब संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स के डिजिटल फुट प्रिंट, आईपी एड्रेस और उपयोगकर्ता की पहचान की टेक्निकल जांच करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0