गोल्डनफार्मर ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर कंपनी के संचालक पर FIR:बगैर लाइसेंस प्रोम और जाइम खाद की खरीदी-बिक्री, सैंपल जांच के लिए भेजे गए

Nov 19, 2025 - 09:39
 0  0
गोल्डनफार्मर ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर कंपनी के संचालक पर FIR:बगैर लाइसेंस प्रोम और जाइम खाद की खरीदी-बिक्री, सैंपल जांच के लिए भेजे गए
सागर जिले के मकरोनिया में गोल्डनफार्मर ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ किसानों की शिकायत पर मकरोनिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कंपनी बिना लाइसेंस के प्रोम और जाइम खाद का क्रय-विक्रय कर रही थी। कृषि विभाग की टीम ने मौके पर जांच की और खाद के सैंपल लेकर लैब परीक्षण के लिए भेजे हैं। गोल्डनफार्मर ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ किसानों ने शिकायत की थी कि कंपनी बगैर लाइसेंस प्रोम और जाइम खाद बेच रही है। शिकायत मिलने पर कृषि और राजस्व विभाग की टीम ने कंपनी की जांच की। जांच में पाया गया कि कंपनी के संचालक लवलेश सिंह राजपूत, शोभाराम लोधी और सलिल दुबे, तथा उनके कर्मचारी आशीष चौबे और राजकुमार सेन द्वारा बिना लाइसेंस खाद बेचा जा रहा था। ग्राम चनौआ और ग्राम रतनपुरा गढ़ाकोटा में कृषि विभाग की टीम ने किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। किसानों ने बताया कि खरीदी गई खाद में कंकर-पत्थर मिला हुआ था और इसका परिणाम भी अच्छा नहीं आया। खाद के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे किसान रामजी विश्वकर्मा, चुरामणि कुर्मी, मोहन विश्वकर्मा, घासीराम कुर्मी, अनिल कुर्मी और अन्य ने बताया कि लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी खाद का परिणाम संतोषजनक नहीं है। विभाग ने किसानों के पास उपलब्ध खाद के सैंपल लेकर लैब परीक्षण के लिए भेज दिए हैं। कंपनी के पास वैधानिक दस्तावेज और लाइसेंस नहीं होने के कारण मकरोनिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0