छतरपुर में मुख्यमंत्री आज ओबेरॉय होटल का शुभारंभ करेंगे:चंद्रनगर में द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस का उद्घाटन, सुरक्षा चाक-चौबंद

Nov 19, 2025 - 09:39
 0  0
छतरपुर में मुख्यमंत्री आज ओबेरॉय होटल का शुभारंभ करेंगे:चंद्रनगर में द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस का उद्घाटन, सुरक्षा चाक-चौबंद
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी 19 नवंबर को सागर संभाग के छतरपुर और पन्ना जिलों के दौरे पर रहेंगे। वे पन्ना रोड स्थित चंद्रनगर में बने नवनिर्मित द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस होटल का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस होटल चंद्रनगर (पन्ना रोड) में बनाया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी है। अधिकारी लगातार निगरानी में हैं। कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण मुख्यमंत्री के दौरे से पहले कलेक्टर पार्थ जायसवाल और एसपी आगम जैन ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल, खजुराहो एयरपोर्ट, हेलीपैड और राजगढ़ पैलेस परिसर का निरीक्षण किया। सुरक्षा इंतजाम, प्रवेश-निकास, भीड़ नियंत्रण और यातायात की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के दिशा-निर्देश जारी किए। सीएम सुबह 10:35 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा प्रस्थान करेंगें। 11:25 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से नादिया बैहर हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। 11:45 बजे नादिया बैहर पहुंचेंगे। होटल उद्घाटन और छतरपुर कार्यक्रम सीएम सुबह 11:55 बजे कार से द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस होटल पहुंचकर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:50 बजे छतरपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा नागौद (सतना) के लिए प्रस्थान करेंगे। 1:15 बजे नागौद पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पन्ना जिले के शाहनगर में भी शामिल होंगे कार्यक्रमों में दोपहर 2:50 बजे वे नागौद से हेलिकॉप्टर द्वारा शाहनगर (पन्ना) के लिए रवाना होंगे। 3:10 बजे शाहनगर पहुंचने के बाद स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाम 5:00 बजे शाहनगर से खजुराहो एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और 5:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सीएम का यह प्रवास छतरपुर, सतना और पन्ना जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा और विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता के उद्देश्य से तय किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0