नीमच के कई इलाकों में आज 3 घंटे बिजली कटौती:33 केवी बस स्टैंड फीडर पर मेंटेनेंस के कारण आपूर्ति बाधित
नीमच शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में आज बुधवार को विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। सहायक यंत्री नीमच शहर की और से दी गई जानकारी के अनुसार, यह कटौती सुबह 9 बजे से 11 बजे तक की जाएगी। विद्युत प्रदाय बाधित होने का कारण 33 केवी बस स्टैंड फीडर पर 33 केवी लाइन मेंटेनेंस और एम.ई. रिपेयरिंग कार्य है। यह आवश्यक रखरखाव कार्य बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए किया जा रहा है। इस कटौती से 33/11 केवी किलेश्वर ग्रिड से जुड़े 11 केवी रेलवे फीडर और 11 केवी बघाना फीडर का प्रदाय बंद रहेगा। इसके अतिरिक्त, 33/11 केवी बस स्टैंड ग्रिड से निकलने वाले मैसी शोरूम, कीर्ति नगर, महू रोड, वाटर वर्क्स और सिटी फीडर का विद्युत प्रदाय भी प्रभावित होगा। होली चौक, थाना ऑफिसर कॉलोनी समेत कई इलाके प्रभावित प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में नाका नंबर 04, होली चौक, अहीर अर्निया, थाना ऑफिसर कॉलोनी, किलेश्वर ग्रिड के सामने का क्षेत्र, कुमारिया विरान, किलेश्वर गेट से रेलवे स्टेशन मंडी का आंशिक क्षेत्र, राज पैलेस, कृषि उपज अस्पताल, होटल राज पैलेस, दाब उपभोक्ता सिविल नीमच सिटी एरिया, इंदिरा नगर, महू रोड से संबंधित आदित्य स्टेट, उदय विहार और बस स्टैंड शामिल हैं। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0