बालाघाट में स्कूटी से अवैध शराब का परिवहन:भरवेली पुलिस ने 54 लीटर कच्ची शराब जब्त की, एक युवक गिरफ्तार

Nov 18, 2025 - 09:50
 0  0
बालाघाट में स्कूटी से अवैध शराब का परिवहन:भरवेली पुलिस ने 54 लीटर कच्ची शराब जब्त की, एक युवक गिरफ्तार
बालाघाट जिले की भरवेली पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 54 लीटर कच्ची शराब और उसके परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी बरामद की है। मामला भरवेली थाना क्षेत्र का है। स्कूटी से ले जा रहे थे शराब भरवेली थाना प्रभारी संजय ऋषिश्वर ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि पीपरटोला निवासी राजेंद्र मर्सकोले स्कूटी से बड़ी मात्रा में कच्ची शराब ला रहा है। सूचना पर हीरापुर रोड पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। इसी दौरान राजेंद्र पिता कन्हैया मर्सकोले (22) स्कूटी से कच्ची शराब ले जाते हुए पकड़ लिया गया। आरोपी को जेल भेजा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 54 लीटर कच्ची शराब और स्कूटी जब्त की। आरोपी हीरापुर रोड से अमेड़ा की ओर जा रहा था। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक सुरेश नागेश्वर, आरक्षक कमलेश विश्वकर्मा, परमानंद रिनायत और अघनसिंह का अहम योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0