चंदेरी में तेलुगू फिल्म ‘श्रीनिवास मंगापुरम’ की शूटिंग होगी:21 नवंबर से 13 दिन तक चलेगा, कई ऐतिहासिक स्थानों पर होगा फिल्मांकन
अशोकनगर जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों से सजी चंदेरी में 21 नवंबर से तेलुगू फीचर फिल्म ‘श्रीनिवास मंगापुरम’ की शूटिंग शुरू होगी। यह शूटिंग 13 दिनों तक, यानी 3 दिसंबर तक चलेगा। फिल्म के लिए चंदेरी के कई प्रमुख स्थलों का चयन किया गया है। इनमें मेन बाजार (सदर बाजार), गणेश मंदिर, राजारानी महल रोड, धुवयाना क्षेत्र, निजामुद्दीन चौराहा से धुवयाना रोड, बूढ़ी चंदेरी दिगंबर जैन मंदिर एवं मंदिर रोड, कुवरसाब हवेली, परमेश्वर तालाब, बिग डोर हाउस, मुख्य सड़क और वायपास रोड शामिल हैं। शूटिंग के दौरान इन जगहों पर स्थानीय लोगों और कलाकारों की हलचल देखने को मिलेगी। चंदेरी बनी फिल्ममेकर्स की पसंद हाल ही में यहां बॉलीवुड फिल्म ‘स्त्री-2’ की शूटिंग हुई थी, जिसके बाद चंदेरी सोशल मीडिया और यूट्यूब ब्लॉग्स में चर्चा में रही। देशभर से व्लॉगर, कंटेंट क्रिएटर और पर्यटक महीनों तक यहां आते रहे, जिससे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिला। अब तेलुगू फिल्म की शूटिंग से एक बार फिर शहर में रौनक लौटने की उम्मीद है। स्थानीय लोग उम्मीद जता रहे हैं कि इससे पर्यटन, होटल व्यवसाय और रोजगार को सहारा मिलेगा। तस्वीरों में देखिए चंदेरी की खूबसूरती...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0