'विकास हारा, जातीय उन्माद और इलेक्शन कमीशन जीता':चुनाव परिणाम पर राजेश राम ने उठाए सवाल, बोले- संगठन की ओर से कोई चूक नहीं हुई है
औरंगाबाद के कुटंबा विधानसभा सीट से हार के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने इलेक्शन रिजल्ट पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने मुझे औसत मत देने में कंजूसी नहीं की है। पिछले चुनाव में करीब 54 हजार वोट मिले थे, इस बार 64 हजार से अधिक वोट मिले हैं। कुटुंबा का बेटा होने के नाते मैं हमेशा जनता के बीच रहूंगा और निरंतर सेवा करता रहूंगा। जनता ने मुझे पांच साल के लिए इमरजेंसी लीव पर भेजा है, लेकिन मैं लगातार जनता के बीच रहूंगा। राजेश कुमार ने दावा किया कि चुनाव में संगठन की ओर से किसी प्रकार की चूक नहीं थी। पिछले 8-10 महीनों से कार्यकर्ता और वॉलंटियर्स लगातार मेहनत करते रहे। इस चुनाव में कुटुंबा विधानसभा में विकास नहीं, बल्कि जातिवाद और उन्माद जीत गया। किसी ने यह नहीं कहा कि हमने विकास नहीं किया, लेकिन जातीय उन्माद विकास पर भारी पड़ गया। इलेक्शन कमीशन के उम्मीदवार से चुनाव लड़ रहे थे राजेश कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी लड़ाई किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि इलेक्शन कमीशन के उम्मीदवार से था। इतना अधिक वोट कहां से आया। इसमें गड़बड़ी साफ दिखती है। हम पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सारे तथ्य सामने रखेंगे। औरंगाबाद जिले की पांचों सीटों पर महागठबंधन की हार के पीछे जातीय ध्रुवीकरण, बंटवारा और इलेक्शन कमीशन की जीत जिम्मेदार है। एनडीए ने धनबल का खुलकर इस्तेमाल किया। पहले ही इन लोगों ने 200 पार का दावा किया और रिजल्ट भी उसी दिशा में गया। इससे साफ है कि गड़बड़ी हुई है। प्रधानमंत्री के कट्टा और जंगलराज वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे यहां कट्टा चावल के बोरे को कहते हैं। प्रधानमंत्री किस कट्टा की बात कर रहे हैं, यह वही जानें। मतगणना में देरी और तकनीकी खेल, यह सीधे-सीधे वोट चोरी है राजेश कुमार ने आगे कहा कि मतगणना अत्यंत धीमी गति से की गई। हर राउंड की जानकारी वेबसाइट पर अपडेट नहीं हो रही थी। कुछ वोट पैसे के बल पर, कुछ तकनीकी माध्यम से और कुछ काउंटिंग के दौरान चोरी किए गए। नबीनगर सीट का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि राजद प्रत्याशी आमोद चंद्रवंशी आगे चल रहे थे, लेकिन बाद में चेतन आनंद को विजयी घोषित कर दिया गया। जनता अपने वोट की कीमत समझती है और सही समय आने पर रिवॉल्ट करेगी। दूसरे देशों की तरह यहां भी जनता ज्यादा देर तक बर्दाश्त नहीं करेगी। आने वाले समय में जनता खुद अपनी लड़ाई लड़ेगी। 21525 वोट से हारे राजेश राम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार कुटुंबा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। हम पार्टी के प्रत्याशी ललन राम ने इन्हें 21525 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया। इसके पहले राजेश कुमार दो कुटुंबा से विधायक रह चुके हैं। इनके पिता दिलकेश्वर राम भी कुटुंबा से चार बार चुनाव जीते और मंत्री भी बने। उसके बाद राजेश कुमार पिता की विरासत को संभाल रहे थे। लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0