सागर पुलिस ने शराब से भरा लोडिंग वाहन पकड़ा:बटालियन रोड पर घेराबंदी कर रोका, दो आरोपी गिरफ्तार; 50 हजार की शराब जब्त

Nov 15, 2025 - 08:43
 0  0
सागर पुलिस ने शराब से भरा लोडिंग वाहन पकड़ा:बटालियन रोड पर घेराबंदी कर रोका, दो आरोपी गिरफ्तार; 50 हजार की शराब जब्त
सागर की मकरोनिया थाना पुलिस ने बटालियन रोड से अवैध शराब से भरा लोडिंग वाहन पकड़ा। पुलिस ने कुल 61.680 लीटर अंग्रेजी और देशी शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 50,540 रुपए है। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। पुलिस के अनुसार, देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि बटालियन रोड से लोडिंग वाहन में बड़ी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना मिलने पर टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना हुई। टीम ने 10वीं बटालियन रोड मुक्तिधाम के पास वाहन क्रमांक MP15-ZN-3924 को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर वाहन से अवैध शराब बरामद हुई। वाहन में सवार दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम श्याम पिता मिठाईलाल केशरवानी, निवासी भीतरी बाजार सागर और रमेश पिता मगनलाल केशरवानी, निवासी भीतरी बाजार सागर बताए। आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, पूछताछ जारी मकरोनिया थाना प्रभारी रावेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपीयों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों से शराब के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0