सनातन एकता पदयात्रा ब्रज क्षेत्र में पहुंची:पं. धीरेंद्र शास्त्री बोले-ब्रज भक्ति, शक्ति और प्रेम की भूमि
दिल्ली से वृंदावन तक चल रही सनातन एकता पदयात्रा गुरुवार को बंचारी से ब्रज क्षेत्र में प्रवेश कर गई। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस अवसर पर ब्रजभूमि को नमन किया। उन्होंने कहा कि ब्रज भक्ति, शक्ति और प्रेम की भूमि है। शास्त्री ने यह भी कहा कि जब ब्रजवासियों ने पदयात्रा को स्वीकार लिया है, तो बांके बिहारी भी इसे अवश्य स्वीकार करेंगे। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। होडल शहर में 50 से अधिक स्थानों पर फूलों की वर्षा और नारों के साथ अभिनंदन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा, मध्य प्रदेश के मंत्री चौधरी राकेश सिंह, उत्तर प्रदेश के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, संजीव कृष्ण ठाकुर, अश्विनी उपाध्याय सहित कई संत और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी नदियां मिलकर सिंधु बनती हैं और सभी जातियां मिलकर हिंदू बनती हैं
बागेश्वर महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि व्यक्ति उच्चारण से नहीं, बल्कि उच्च आचरण से महान बनता है। उन्होंने युवाओं को 'रील' बनाने के साथ-साथ 'रियल' से भी जुड़े रहने की सलाह दी। उन्होंने जोर दिया कि सभी नदियां मिलकर सिंधु बनती हैं और सभी जातियां मिलकर हिंदू बनती हैं। उन्होंने एकता का संदेश देते हुए कहा कि तीन नहीं, पांच उंगलियां मिलेंगी तभी मजबूत मुट्ठी बनेगी। कोसी सीमा में निंबार्क पीठाधीश श्रीजी महाराज ने 11 तोपों से 11 क्विंटल फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान 251 सुहागिनों ने नृत्य किया और किन्नर समाज ने महाराज की नजर उतारी। यात्रा के दौरान बागेश्वर महाराज ने शहीद हेमराज के परिवार और दंगा पीड़ित सोनू सैनी की पत्नी सावित्री सैनी के साथ सड़क पर बैठकर भोजन किया। यात्रा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
कार्यक्रम में कवि डॉ. कुमार विश्वास ने कहा कि विधर्मी ताकतें युवा संत की यात्रा को नहीं रोक सकतीं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब हाथ उठाकर नहीं, बल्कि घर में घुसकर जवाब देना जानता है। हरियाणा से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते हुए बागेश्वर महाराज ने कहा कि अब वे कृष्ण भूमि में हैं और "यहां डर नहीं कि गाड़ी पलट जाए।" यात्रा की सुरक्षा के लिए 18 जोन में 3000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। देखिए यात्रा के दौरान की चार तस्वीरें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0