समाधान योजना 2025-26:बिजली बिल बकायादारों को राहत, छिंदवाड़ा में अब तक 514 उपभोक्ताओं ने उठाया फायदा

Nov 14, 2025 - 08:47
 0  0
समाधान योजना 2025-26:बिजली बिल बकायादारों को राहत, छिंदवाड़ा में अब तक 514 उपभोक्ताओं ने उठाया फायदा
छिंदवाड़ा में बिजली बिल बकायादारों के लिए राहत की खबर है। विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए ‘समाधान योजना 2025-26’ शुरू की है। योजना का पहला चरण 1 नवम्बर से 31 दिसंबर 2025 तक चल रहा है। इस योजना का लाभ घरेलू, गैर-घरेलू, औद्योगिक और कृषि उपभोक्ता उठा सकते हैं — लेकिन शासकीय उपभोक्ता इसमें शामिल नहीं हैं। योजना के तहत ऐसे सभी उपभोक्ता पात्र हैं जिनके बिजली बिल में तीन माह या उससे अधिक की बकाया राशि है। छिंदवाड़ा में 1.37 लाख उपभोक्ता पात्र छिंदवाड़ा वृत्त में कुल 1,37,552 उपभोक्ता पात्र पाए गए हैं, जिनकी कुल बकाया राशि 32.08 करोड़ रुपए (₹3208.53 लाख) है। योजना के प्रचार-प्रसार के लिए वितरण केंद्र स्तर पर और विभिन्न गांवों में कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता इस राहत योजना का लाभ ले सकें। अब तक वृत्त अंतर्गत 122 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। 514 उपभोक्ताओं ने भरी बकाया राशि 13 नवम्बर 2025 तक, छिंदवाड़ा वृत्त में 514 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाते हुए 12.27 लाख रुपए की राशि जमा की है। इन उपभोक्ताओं को कुल 73 हजार 85 का अधिभार (सरचार्ज) में छूट भी दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0