झाबुआ की बामनिया मंडी में सोयाबीन की अच्छी आवक:7200 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका; कपास भी आना शुरू

Nov 6, 2025 - 20:29
 0  0
झाबुआ की बामनिया मंडी में सोयाबीन की अच्छी आवक:7200 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका; कपास भी आना शुरू
झाबुआ जिले की बामनिया कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की आवक में तेजी दर्ज की गई है। गुरुवार को मंडी में कुल 1800 क्विंटल सोयाबीन पहुंचा। सोयाबीन का भाव 4000 रुपए से लेकर 7200 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा। किसान राजू छायन पश्चिम के सोयाबीन के लिए सबसे ऊंची बोली लगी, जिसे खेतल इंटरप्राइजेस फर्म ने खरीदा। अन्य फसलों की बात करें तो, गुरुवार को मंडी में 200 क्विंटल गेहूं की आवक हुई, जिसका न्यूनतम भाव 2340 रुपए और अधिकतम भाव 2551 रुपए प्रति क्विंटल रहा। कपास की 50 क्विंटल आवक दर्ज की गई, जो 5950 रुपए से 7500 रुपए प्रति क्विंटल बिका। मक्का की 200 क्विंटल आवक हुई, जिसके भाव 1450 रुपए से 2111 रुपए प्रति क्विंटल रहे। दूर-दूर से पहुंच रहे बामनिया मंडी उप मंडी प्रभारी संदीप भूरिया ने बताया कि शासन के निर्देशों और मंडी सचिव गणपत सिंह माली के मार्गदर्शन में रूपसिंह डामोर और राजू रावत के सहयोग से मंडी में पूरी पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसी कारण थांदला, रावटी, बोलासा, तारखेड़ी, सारंगी और पेटलावद जैसे दूरदराज के क्षेत्रों से भी किसान अपनी उपज लेकर बामनिया मंडी पहुंच रहे हैं। गुरुवार को मंडी में कुल 135 सौदे हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0