पेंड्रा में 7100 दियों से सजा 6 एकड़ खेल मैदान:देव दीपावली पर क्रिकेट पिच-ट्रैक जगमगाए, तुलसी विवाह भी हुआ

Nov 2, 2025 - 15:33
 0  0
पेंड्रा में 7100 दियों से सजा 6 एकड़ खेल मैदान:देव दीपावली पर क्रिकेट पिच-ट्रैक जगमगाए, तुलसी विवाह भी हुआ
छत्तीसगढ़ के एकमात्र पेंड्रा स्थित फिजिकल कॉलेज में बने 6 एकड़ विशाल खेल मैदान देव उठनी एकादशी के अवसर पर 7100 दियों से जगमगा उठा। इस दौरान क्रिकेट पिच, कबड्डी मैदान, खो-खो, वॉलीबॉल, ऊंची कूद, लंबी कूद ट्रैक और गोला फेंक सहित समस्त खेल क्षेत्र दीपों से सजाए गए। बस्तर से सरगुजा तक के पूरे छत्तीसगढ़ से आए 188 प्रशिक्षार्थियों ने 7100 दीपों से मैदान को रोशन कर देव दीपावली मनाई। इस दौरान प्रशिक्षार्थियों ने मंडप सजाकर 'ओम जय जगदीश हरे' भजन के साथ तुलसी-शालिग्राम विवाह संपन्न कराया। छत्तीसगढ़ का एक मात्र फिजिकल कॉलेज बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य का एकमात्र शासकीय शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय पेण्ड्रा में स्थित है। यहां पूरे राज्य से प्रशिक्षार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। इन प्रशिक्षार्थियों ने मैदान को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाकर अपनी रचनात्मकता और खेल के प्रति अपने गहरे लगाव को प्रदर्शित किया। खेल के समर्पण का अद्भुत प्रदर्शन शासकीय शारीरिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय, पेंड्रा में डीपीएड और बीपीएड का प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षार्थियों ने देव उठनी एकादशी पर खेल के प्रति अपने समर्पण का अद्भुत प्रदर्शन किया। जीपीएम जिले के डीईओ एवं प्रभारी प्राचार्य रजनीश तिवारी, खेल प्रशिक्षक संजय कैवर्त और स्वाति पांडे के मार्गदर्शन में यह आयोजन हुआ। इस अवसर पर फिजिकल कॉलेज मैदान में एसडीओपी दीपक मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज जैन, सिंधी समाज के अध्यक्ष विजय आसनानी, संजय कैवर्त, स्वाति पांडे, गणेशिया ओट्टी, नागेन्द्र सिंह, रवि केशरी, अनिल आसनानी, अशोक सोनी, मनीष सातूवाला, प्रकाश बंजारे, नागेश सुल्तानिया, चंदन यादव, पार्षद कल्लू गुप्ता, डिंपी छाबरिया, सतीश यादव, मधुसूदन कैवर्त, संदीप केशरी, मौलिक खत्री, विकास गुप्ता, हनी छाबरिया, छात्रावास के अध्यक्ष मिथलेश्वर बर्मन, रमेश राठौर, विवेक जायसवाल, राय सिंह कंवर, डिंपल सिंह, ज्ञानेंद्र कोर्चे सहित डीपीएड, बीपीएड के समस्त प्रशिक्षार्थी और मॉर्निंग वॉक व इवनिंग वॉक करने वाले नागरिक उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0