पुलिस ने शहीदों की स्मृति में किया वृक्षारोपण:कोंडागांव में राष्ट्रीय एकता दिवस पर 'एका मरम' कार्यक्रम का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

Oct 30, 2025 - 21:53
 0  0
पुलिस ने शहीदों की स्मृति में किया वृक्षारोपण:कोंडागांव में राष्ट्रीय एकता दिवस पर 'एका मरम' कार्यक्रम का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
कोंडागांव पुलिस ने 30 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस और सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 'एका मरम-शौर्य की मिट्टी में रोपे एकता का वृक्ष' कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम रक्षित केंद्र कोंडागांव में शहीदों की स्मृति में वृक्षारोपण के साथ संपन्न हुआ, जिसमें उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहीदों की वीरता को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। साथ ही समाज में राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना भी इसका लक्ष्य रहा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने परिसर में अलग-अलग प्रजातियों के पौधे रोपे और शहीदों के नाम पर स्मृति पौधे लगाए। कार्यक्रम में अधिकारियों ने संदेश दिया कि शहीदों की शौर्य भूमि में एकता और हरियाली का वृक्ष रोपना उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि देश की एकता और पर्यावरण संरक्षण दोनों ही हमारी सामूहिक जिम्मेदारी हैं, जिसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0