स्टेट हाईवे-15 जर्जर, 35 किमी का सफर डेढ़ घंटे में:5-10 इंच गहराई के 25 हजार से ज्यादा गड्ढे, स्लो मेंटेनेंस; गाड़ियों की हालत खस्ता

Oct 21, 2025 - 09:53
 0  0
स्टेट हाईवे-15 जर्जर, 35 किमी का सफर डेढ़ घंटे में:5-10 इंच गहराई के 25 हजार से ज्यादा गड्ढे, स्लो मेंटेनेंस; गाड़ियों की हालत खस्ता
नर्मदापुरम-टिमरनी और हरदा-खंडवा को जोड़ने वाला स्टेट हाईवे-15 पूरी तरह खस्ताहाल हो चुका है। सड़क जगह-जगह से जर्जर है, जिससे हालात यह हैं कि 35 किलोमीटर के सफर में डेढ़ घंटे से ज्यादा का वक्त लग रहा है। हाईवे पर 5 से 10 इंच गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनसे गाड़ियों में टूट-फूट हो रही है और यह हाईवे लोगों की जान भी ले रहा है। सड़क का मेंटेनेंस का ठेका दिया जा चुका है, लेकिन ठेकेदार द्वारा काम धीमी रफ्तार से किया जा रहा है। 190 किमी हाईवे पर 25 हजार से ज्यादा गड्ढे खंडवा, हरदा और नर्मदापुरम जिलों को जोड़ने वाले इस स्टेट हाईवे-15 की लंबाई 190 किमी है, जो एमपीआरडीसी (MPRDC) का है। इस मार्ग पर बारिश और डंपर-ट्रॉले की अधिक आवाजाही से 25 हजार से ज्यादा गड्ढे हो चुके हैं। नए वाहन भी हो रहे कबाड़, उड़ रहे धूल के गुबार सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि नए वाहन भी एक ही सफर में टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं। दूसरा, इन गड्ढों की वजह से सड़क पर धूल के गुबार भी बन रहे हैं, जिससे वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में भारी परेशानी हो रही है। सफर में भी सामान्य से अधिक समय लग रहा है। मॉनिटरिंग में लापरवाही, धीमी गति से काम आरोप है कि एमपीआरडीसी के अफसरों द्वारा मेंटेनेंस में मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने की वजह से मेंटेनेंस का काम धीमी गति से हो रहा है। MPRDC का दावा- 4 टीमें कर रहीं काम एमपीआरडीसी के प्रबंधक सियाराम अहिरवार ने बताया, "नर्मदापुरम में टिमरनी और हरदा से खंडवा तक का मेंटेनेंस करवाया जा रहा है। आशापुर से खिरकिया की हालत बेकार है। यहां दो टीमें काम कर रही। नर्मदापुरम टिमरनी तक भी दो टीम काम कर रही है।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0