कोंडागांव में दिवाली पर फूल बाजार में रौनक:पूजा के लिए खरीदारों की लगी भीड़, किसान बोले– सालभर इस दिन का रहता है इंतजार

Oct 20, 2025 - 13:05
 0  0
कोंडागांव में दिवाली पर फूल बाजार में रौनक:पूजा के लिए खरीदारों की लगी भीड़, किसान बोले– सालभर इस दिन का रहता है इंतजार
दीपावली के अवसर पर आज सुबह से ही कोंडागांव के बाजारों में रौनक देखने को मिली। मुख्य बाजार, विकास नगर और बस स्टैंड रोड सहित कई इलाकों में फूलों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर दुकान रंग-बिरंगी मालाओं और ताजे फूलों से सजी हुई थी। इन दुकानों पर गेंदा, चमेली, कमल, मोगरा और गुलाब जैसे कई प्रकार के फूल उपलब्ध थे। लोग पूजा-अर्चना और घर की सजावट के लिए अपनी पसंद के अनुसार फूलों की खरीदारी करते दिखे। फूल उत्पादक किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखी गई। स्थानीय किसान रामसाय नेताम ने बताया कि किसानों के लिए दिवाली का दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि वे सालभर इस अवसर पर अच्छी बिक्री की उम्मीद में मेहनत करते हैं। इस साल मौसम की प्रतिकूलता और खेती की लागत बढ़ने के कारण फूलों की पैदावार में कुछ कमी आई है। इसके चलते दामों में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं और खरीदारों का उत्साह कम नहीं हुआ। बाजार में उमड़ी इस भीड़ ने त्योहार की चहल-पहल को और बढ़ा दिया, जिससे दिवाली की सुबह रंगीन और खुशबूदार माहौल में बदल गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0