मक्सी में धनतेरस से पहले तेज बारिश:दीवाली की तैयारी में खलल, पटाखा व्यापारियों को नुकसान

Oct 17, 2025 - 15:31
 0  0
मक्सी में धनतेरस से पहले तेज बारिश:दीवाली की तैयारी में खलल, पटाखा व्यापारियों को नुकसान
शाजापुर जिले के मक्सी में धनतेरस से एक दिन पहले शुक्रवार को तेज हवा के साथ मूसलधार बारिश हुई। दोपहर करीब 1 बजे अचानक काले बादल छा गए और एक घंटे तक लगातार बारिश होती रही। इस बेमौसम बारिश ने दीवाली के त्योहार की तैयारियों में खलल डाल दिया। सड़क किनारे सजी दुकानों का सामान भीगने से बचाने के लिए दुकानदार जद्दोजहद करते नजर आए। इस बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान पटाखा व्यवसायियों को हुआ। उनके पटाखे गीले हो गए और दशहरा मैदान पर बने पटाखा बाजार में भारी कीचड़ फैल गया। दीपावली पर्व पर सड़क पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को हुए इस नुकसान ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। शाजापुर शहर में भी सुबह से काले बादल छाए रहे, जिससे मौसम ठंडा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि दीपावली तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा और रुक-रुक कर हलकी बारिश हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शाजापुर जिले में 1 जून से अब तक 25 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले साल की तुलना में काफी कम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0