कामदगिरि परिक्रमा पथ खाली कराया गया:भिक्षाटन करते मिले 53 बुजुर्ग वृद्धाश्रम जाने को तैयार नहीं

Oct 16, 2025 - 10:54
 0  0
कामदगिरि परिक्रमा पथ खाली कराया गया:भिक्षाटन करते मिले 53 बुजुर्ग वृद्धाश्रम जाने को तैयार नहीं
सतना कामदगिरि परिक्रमा पथ को बुधवार को खाली कराया गया। सामाजिक न्याय विभाग की टीम ने नगर परिषद चित्रकूट और अतिक्रमण दस्ते के साथ मिलकर परिक्रमा पथ का सर्वे किया, जहाँ भिक्षाटन करते हुए 53 बुजुर्ग मिले। इन सभी बुजुर्गों ने वृद्धाश्रम जाने से इनकार कर दिया। बुजुर्गों का तर्क था कि परिक्रमा पथ पर उन्हें पैसे मिलते हैं, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण होता है। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में उन्हें यह सुविधा नहीं मिलेगी। सूत्रों के अनुसार, कई बुजुर्गों को उनके बच्चे ही परिक्रमा पथ पर छोड़ जाते हैं। बुजुर्गों को समझाने का प्रयास किया टीम ने बुजुर्गों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे तैयार नहीं हुए। अंततः परिक्रमा पथ को खाली कराया गया। भिक्षाटन कर रहे बुजुर्गों को चेतावनी दी गई है कि वे दोबारा परिक्रमा पथ पर न बैठें। ऐसा पाए जाने पर पुलिस की मदद से उन्हें वृद्धाश्रम में शिफ्ट कर दिया जाएगा। टीम ने बताया कि उत्तर प्रदेश के हिस्से में सख्ती के बाद वहां के बुजुर्ग भी मध्य प्रदेश के क्षेत्र में आकर भिक्षाटन करते हैं। इस कार्रवाई में डॉ. अमर सिंह चंदेल, राजू चंद्रवंशी, राजेंद्र सोनी, निधि मिश्रा और शिवानी शुक्ला शामिल रहे। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष चांदनी श्रीवास्तव, अंजना तिवारी और सहायक संचालक महिला बाल विकास श्याम किशोर द्विवेदी भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0