खाद के लिए रातभर लाइन में खड़े रहे किसान:सीहोर में किसान ने कहा खाद नहीं दे सकते तो जहर ही दे दो, हमें अन्नदाता से अंधेदाता बना दिया

Oct 16, 2025 - 10:54
 0  0
खाद के लिए रातभर लाइन में खड़े रहे किसान:सीहोर में किसान ने कहा खाद नहीं दे सकते तो जहर ही दे दो, हमें अन्नदाता से अंधेदाता बना दिया
सीहोर जिले में किसान खाद की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। सहकारी समितियों के बाहर किसानों को रातभर लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, फिर भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। घंटों की मशक्कत के बाद मुश्किल से एक-दो बोरी खाद मिल पाती है। रातभर लाईन में खड़े रहे किसान खाद की अपर्याप्त आपूर्ति के कारण रबी सीजन की बुवाई का कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे किसानों में गहरी निराशा है और कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। ताजा मामला बोरदी कलां गांव का है, जहां खाद की कमी के चलते किसान सहकारी समिति परिसर में रातभर लाइन में खड़े रहे। प्रशासनिक अव्यवस्था के बीच जब खाद वितरण शुरू हुआ, तो पुलिस जवानों को व्यवस्था संभालनी पड़ी। किसानों ने खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया किसानों का कहना है कि उन्हें खाद की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है, जिससे कृषि कार्य बाधित हो रहे हैं। उनका आरोप है कि शासन-प्रशासन इस समस्या का कोई उचित समाधान नहीं निकाल रहा है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया है कि सोसायटियों में खाद की आपूर्ति कम है, जबकि बाजार में इसकी जमकर कालाबाजारी हो रही है और व्यापारी महंगे दामों पर खुलेआम खाद बेच रहे हैं। खाद नहीं दे सकते तो जहर ही दे दो- किसान कुछ किसानों ने हताशा व्यक्त करते हुए कहा कि यदि शासन-प्रशासन उन्हें खाद उपलब्ध नहीं करा सकता, तो कम से कम सल्फास जहर ही दे दे, ताकि उन्हें रोजमर्रा की इस जद्दोजहद से छुटकारा मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0