संगीत संध्या के साथ किशोर कुमार अलंकरण समारोह आज से:गीतकार प्रसून जोशी कल सम्मानित होंगे; सीएम के आने पर संशय
खंडवा में दो दिवसीय किशोर कुमार अलंकरण समारोह आज सोमवार से पुलिस परेड ग्राउंड में शुरू हो रहा है। समारोह के पहले दिन स्थानीय कलाकार किशोर दा के लोकप्रिय नगमे प्रस्तुत करेंगे। कल मंगलवार को गीतकार प्रसून जोशी को किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। अलंकरण समारोह के बाद हेमंत कुमार म्यूजिकल ग्रुप, मुंबई द्वारा किशोर कुमार के गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी जाएगी। बहुमुखी प्रतिभा के धनी किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर 13 और 14 अक्टूबर को पुलिस ग्राउंड में दो दिवसीय राष्ट्रीय 'किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह' आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन 'ये शाम मस्तानी' गीत-संगीत संध्या होगी, जबकि दूसरे दिन 'अलंकरण समारोह' आयोजित किया जाएगा। ये देंगे गीतों की पस्तुति
'ये शाम मस्तानी' कार्यक्रम में राकेश नागर, नुपूर कौशल, अनिल शर्मा, अजीत श्रीवास्तव, भीमराव अटकड़े, गौरव खरे, राजा शर्मा, रोशनी पहलवान, जितेंद्र भांवरकर और तोरल बक्सी जैसे स्थानीय कलाकार किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देंगे। गीतकार प्रसून जोशी होंगे सम्मानित
राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह में गीतकार प्रसून जोशी को वर्ष 2024 के गीत लेखन के लिए राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। अलंकरण के बाद हेमंत कुमार म्यूजिकल ग्रुप, मुंबई किशोर कुमार के गीतों की मधुर प्रस्तुति देगा। सीएम आ सकते हैं
इधर, समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव के आने की संभावना है, हालांकि भाजपा नेताओं के पास अभी तक मुख्यमंत्री के आने की आधिकारिक सूचना नहीं है, जिसके चलते मंगलवार के समारोह में मुख्यमंत्री की उपस्थिति पर संशय बना हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0