रोजगार सहायक के तबादले के लिए मांगी घूस:देवास के टोंक खुर्द में सीईओ 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

Oct 10, 2025 - 15:20
 0  0
रोजगार सहायक के तबादले के लिए मांगी घूस:देवास के टोंक खुर्द में सीईओ 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
देवास में उज्जैन लोकायुक्त इकाई ने देवास जिले के टोंक खुर्द जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) राजेश सोनी को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जनपद कार्यालय स्थित उनके दफ्तर में की गई। रोजगार सहायक के तबादले के लिए मांगे रुपए यह मामला रोजगार सहायक कृष्ण पाल सिंह की शिकायत पर सामने आया। कृष्ण पाल सिंह, जो सोनसर तहसील टोंक खुर्द के निवासी हैं, ने 29 सितंबर 2025 को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन आनंद यादव को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि सीईओ राजेश सोनी उनके ग्राम पंचायत नावदा में तबादला करने के एवज में 20,000 रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। रंगे हाथ गिरफ्तार शिकायत का सत्यापन लोकायुक्त निरीक्षक दीपक सेजवार द्वारा कराया गया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद, 10 अक्टूबर 2025 को लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए राजेश सोनी को आवेदक से रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक, निरीक्षक दीपक शेजवार, श्याम शर्मा, उमेश जाटवा, संदीप कदम और रमेश डाबर सहित लोकायुक्त टीम के सदस्य शामिल थे। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0