पुलिस लिखी कार से अवैध शराब बरामद:रायसेन में बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से हो रही थी तस्करी; एक गिरफ्तार

Oct 10, 2025 - 15:20
 0  0
पुलिस लिखी कार से अवैध शराब बरामद:रायसेन में बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से हो रही थी तस्करी; एक गिरफ्तार
रायसेन कोतवाली पुलिस ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 'पुलिस' लिखे स्टिकर वाली स्विफ्ट डिजायर कार से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। कार पर नंबर प्लेट नहीं थी और उसमें कई फर्जी नंबर प्लेट भी मिलीं। इस मामले में पुलिस ने बम्होरी रोड देहगांव निवासी अभिषेक पाठक को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक अशोक गौर और आरक्षक नीरज कटियार गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि देहगांव से अवैध शराब लेकर एक कार आ रही है। सूचना के आधार पर टपरा पठारी क्षेत्र में घेराबंदी की गई। पीछा कर पकड़ा पुलिस को देखकर चालक ने कार मोड़कर सुरई गांव की ओर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार की डिग्गी से देशी मसाला शराब के 488 पाव बरामद हुए। 9 सीलबंद और 1 खुला बॉक्स मिला पुलिस ने बताया कि शराब 9 सीलबंद बक्सों (हर एक में 50 पाव) और एक खुले बॉक्स में थी, जिसमें 38 पाव मिले। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 50,000 रुपये आंकी गई है। फर्जी नंबर प्लेट भी मिलीं कार से कई फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुईं। पुलिस ने अभिषेक पाठक सहित दो अन्य को भी इस मामले में आरोपी बनाया है। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0