सीहोर में गलत इंजेक्शन से बच्ची की मौत का मामला:कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की; CMHO पर लापरवाही का आरोप

Oct 10, 2025 - 15:20
 0  0
सीहोर में गलत इंजेक्शन से बच्ची की मौत का मामला:कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की; CMHO पर लापरवाही का आरोप
सीहोर जिले के श्यामपुर विकासखंड के ग्राम बरखेड़ी स्थित मुस्कान अस्पताल में दो वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में कांग्रेस सक्रिय हो गई है। शुक्रवार को इच्छावर के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने मृत बच्ची के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। फर्जी अस्पतालों पर कांग्रेस का निशाना कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिले में फर्जी और अवैध अस्पतालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. सुधीर डेहरिया पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मुस्कान अस्पताल संचालक पर FIR, अस्पताल सील इस मामले में मुस्कान अस्पताल के संचालक अशोक विश्वकर्मा के खिलाफ सीहोर कोतवाली में FIR दर्ज की गई है। वहीं, CMHO डॉ. डेहरिया ने घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय मेडिकल टीम गठित की है। डॉ. डेहरिया ने बताया कि यह अस्पताल पहले भी 12 दिसंबर को अनियमितताओं के चलते सील किया गया था, लेकिन उसके बाद भी अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर अस्पताल को सील कर दिया है। 7 अक्टूबर को हुई थी बच्ची की मौत बच्ची की मौत 7 अक्टूबर को इलाज के दौरान हुई थी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की जांच जारी है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0