मुरादाबाद में भागवत कथा का समापन:आचार्य कोठारी ने बताया- ईश्वर चिंतन ही शाश्वत सुख का मार्ग
मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित राही होटल में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का समापन हो गया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कथा व्यास आचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद कोठारी ने पितृपक्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भागवत महापुराण के प्रसंगों का वर्णन किया। समापन अवसर पर आचार्य कोठारी ने कहा कि यज्ञ से कष्ट दूर होते हैं और कथा श्रवण से मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। उन्होंने भक्ति को जीवन का सर्वोच्च धन बताया। आचार्यश्री ने कहा कि भौतिक सुख क्षणिक होते हैं, जबकि ईश्वर का चिंतन और सत्संग ही शाश्वत आनंद की ओर ले जाते हैं। उन्होंने दान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य केवल परोपकार होना चाहिए, दिखावा नहीं। इस कथा का आयोजन गुप्ता परिवार के तत्वावधान में किया गया था। नगर विधायक रितेश गुप्ता और अल्पना रितेश गुप्ता ने इसमें विशेष सहयोग दिया। सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। कथा के समापन अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें डीएम अनुज कुमार सिंह, एसएसपी सतपाल अंतिल, सीओ सुनीता दहिया, कुश स्वरूप, डॉ. गिरजेश केन, अजय गोयल, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, विनीत ऋषि, आचार्य मुकुल शास्त्री, संदीप सिंहल, मीडिया प्रभारी विपिन गुप्ता, कमल गुलाटी, विनय, अनिल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, नितिन गुप्ता एडवोकेट और वीर सिंह शामिल थे।भजन-कीर्तन और पुष्पवर्षा के साथ कथा का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0