कोंडागांव में विशेष बच्चों को मिला डिजिटल साथी:विधायक लता उसेंडी ने 8 बच्चों को दिए स्मार्टफोन और डिजिटल उपकरण

Apr 26, 2025 - 23:07
 0  2
कोंडागांव में विशेष बच्चों को मिला डिजिटल साथी:विधायक लता उसेंडी ने 8 बच्चों को दिए स्मार्टफोन और डिजिटल उपकरण
कोंडागांव में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए डिजिटल शिक्षा का नया अध्याय शुरू हुआ है। समग्र समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत 8 विशेष बच्चों को स्मार्टफोन और डिजिटल उपकरण प्रदान किए गए। स्थानीय विधायक और बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने बच्चों को स्मार्टफोन वितरित किए। यह पहल जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में की गई। जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई ने भी कार्यक्रम का मार्गदर्शन किया। बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना मुख्य उद्देश्य राज्य कार्यालय से प्राप्त विशेष मद के अंतर्गत यह वितरण किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विशेष बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है। इससे उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक, शिक्षा विभाग के अधिकारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। राज्य सरकार का प्रयास है कि हर बच्चे को शिक्षा का समान अवसर मिले। यह पहल विशेष बच्चों के लिए डिजिटल दुनिया के द्वार खोलने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0