पन्ना में दोस्त की गला दबाकर हत्या की:शव और बाइक जमीन में दफनाई, पत्नी को परेशान करने पर मारा

Sep 15, 2025 - 22:31
 0  0
पन्ना में दोस्त की गला दबाकर हत्या की:शव और बाइक जमीन में दफनाई, पत्नी को परेशान करने पर मारा
पन्ना पुलिस ने सोमवार को एक हत्याकांड का खुलासा किया है। आरोपी सुखदास आदिवासी ने अपने दोस्त राजकुमार चौधरी की हत्या कर दी। कारण था कि राजकुमार सुखदास की पत्नी को परेशान कर रहा था। 22 जुलाई 2025 को पवई थाने में 30 साल के राजकुमार चौधरी के पिता रामप्यारे चौधरी ने लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में अमानगंज थाना क्षेत्र के जड़िया नाले के पास एक शव मिला। कपड़ों और अन्य चीजों से शव की पहचान राजकुमार के रूप में हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने तकनीकी सबूतों और साइबर सेल की मदद से जांच की। पूछताछ में आरोपी सुखदास ने जुर्म कबूल कर लिया। दोस्त की गला दबाकर हत्या की थी सुखदास ने बताया कि उसने राजकुमार को नयागांव बुलाया। वहां शराब और मांसाहार की पार्टी की। फिर एक साथी की मदद से राजकुमार का गला दबाकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव को नाले के किनारे गड्ढे में दफना दिया। मृतक की बाइक को भी दूसरी जगह गड्ढा खोदकर छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बाइक बरामद कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0