कृषि मंत्री के घेराव को लेकर पुलिस-कांग्रेसी भिड़े, VIDEO:सतना में रश्मि पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन; शिवराज का कार्यक्रम बदला

Sep 12, 2025 - 10:10
 0  0
कृषि मंत्री के घेराव को लेकर पुलिस-कांग्रेसी भिड़े, VIDEO:सतना में रश्मि पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन; शिवराज का कार्यक्रम बदला
गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सतना दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। यह विवाद तब हुआ जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद संकट को लेकर मंत्री के घेराव और काले झंडे दिखाने का ऐलान किया था। घटना का वीडियो गुरुवार देर शाम सामने आया है। कांग्रेस ने किया घेराव का ऐलान नागौद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं डॉ. रश्मि पटेल ने अपने समर्थकों के साथ बिहटा गांव में मंत्री के विरोध की तैयारी की थी। कांग्रेस का आरोप है कि किसानों को खाद नहीं मिल रही और सरकार इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रही। इसी मुद्दे को लेकर कार्यकर्ता हाईवे पर मंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने रोका, हुई नोकझोंक घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उचेहरा थाने और अन्य थानों से बल बुलाकर मौके पर तैनात कर दिया। जब कांग्रेस कार्यकर्ता हाईवे की ओर बढ़ने लगे, तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान काफी तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई। पुलिस को धक्का देते हुए कुछ कार्यकर्ता हाईवे पर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। बदला गया केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम मंत्री शिवराज सिंह चौहान को दोपहर 3 बजे कुंदहरी में किसान सम्मेलन में शामिल होना था, लेकिन विवाद की आशंका के चलते कार्यक्रम को ऐन वक्त पर बदल दिया गया। कांग्रेस नेत्री डॉ. रश्मि पटेल ने कहा, “सरकार जनता की आवाज से डर गई है, इसलिए मंत्री का कार्यक्रम बदल दिया गया।” विरोध जारी रखने का ऐलान डॉ. पटेल ने कहा कि, "किसानों की परेशानी को नजरअंदाज करने वाली सरकार के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। खाद की कमी और किसानों की अनदेखी को लेकर कांग्रेस हर मंच पर आवाज उठाती रहेगी।" यह खबर भी पढ़ें... खाद के लिए रोका शिवराज सिंह का काफिला:सतना में कांग्रेस विधायक ने रोककर की बात; केंद्रीय मंत्री बोले- राज्य सरकार से करेंगे चर्चा सतना में कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोक दिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष और विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने शिवराज सिंह ने से खाद की कमी समेत किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर बात की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0