खेती-किसान बचाओ, कॉरपोरेट का राज मिटाओ के नारे लगाए

Sep 1, 2025 - 09:56
 0  0
खेती-किसान बचाओ, कॉरपोरेट का राज मिटाओ के नारे लगाए
भास्कर न्यूज| देवरी भाकपा माले की कुशवर और बुतुरुआटांड़ ब्रांच का सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन में पर्यवेक्षक के रूप में प्रखंड कमेटी सदस्य सुनील राय और जिला कमेटी सदस्य रामकिशुन यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद और दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक मिनट का मौन रखकर की गई। भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य रामकिशुन यादव ने केंद्र सरकार पर कॉर्पोरेट घरानों का पक्ष लेने का आरोप लगाया। सम्मेलन में खेती-किसान बचाओ, कॉरपोरेट का राज मिटाओ जैसे नारे लगाए गए और किसान आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। प्रखंड कमेटी सदस्य सुनील राय ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की अपील की। कुशवर ब्रांच के लिए सर्वसम्मति से मोहन यादव को सचिव और पिंकी देवी को सह सचिव चुना गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0