नर्मदापुरम में बिहार के मखाने की खेती होगी:जिले के 30 किसानों ने दरभंगा जाकर सीखा खेती का तरीका; आय बढ़ेगी

Aug 30, 2025 - 20:52
 0  0
नर्मदापुरम में बिहार के मखाने की खेती होगी:जिले के 30 किसानों ने दरभंगा जाकर सीखा खेती का तरीका; आय बढ़ेगी
नर्मदापुरम में अब बिहार के दरभंगा की मखाने की फसल उगाई जाएगी। जिले के 30 किसानों को मखाना उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन की तकनीक सीखने के लिए बिहार भेजा गया। यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और आजीविका संवर्धन के लिए उठाया गया। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारियों ने किसानों को मखाना की नई किस्मों, प्रति हेक्टेयर लागत और उत्पादन विधियों की जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार ने विस्तार से प्रशिक्षण दिया और उत्पादन से जुड़ी तकनीक समझाई। प्रगतिशील कृषकों ने कराया भ्रमण प्रगतिशील कृषक अमरेंद्र कुमार और अमरजीत साहनी ने अपने प्रक्षेत्र पर किसानों को मखाना की खेती का व्यावहारिक भ्रमण कराया। किसानों के सवालों का समाधान किया और मखाना के ग्रेडिंग, सॉर्टिंग, पैकिंग एवं कलेक्शन प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। उद्देश्य: आजीविका संवर्धन और वैज्ञानिक जानकारी उद्यानिकी अधिकारी रीता उईके ने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य किसानों को मखाना की उन्नत खेती और विपणन की वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराना है। इससे जिले में मखाने की खेती की संभावनाओं को समझकर किसान अपनी आय बढ़ा सकेंगे। देखिए तस्वीरें...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0