वन अधिकारी से रंगदारी की मांग:खुद को पत्रकार बताकर 2 लाख रुपए मांगे, कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर केस दर्ज

Aug 29, 2025 - 10:16
 0  0
वन अधिकारी से रंगदारी की मांग:खुद को पत्रकार बताकर 2 लाख रुपए मांगे, कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर केस दर्ज
सीहोर के बुदनी उप वन मंडल अधिकारी सुकृति ओसवाल को एक व्यक्ति ने फोन कर रंगदारी मांगी। आरोपी ने खुद को पत्रकार बताया। उसने वन विभाग में कथित अवैध कटाई का हवाला देते हुए 2 लाख रुपए की मांग की। आरोपी की पहचान शाहगंज निवासी आरिफ के रूप में हुई है। उसने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह मीडिया में विभाग के खिलाफ शिकायत करेगा। बातचीत के दौरान वह रकम को घटाकर पहले 20 हजार और फिर 3-5 हजार रुपए तक ले जाने को तैयार हो गया। पेन ड्राइव में सेव कर पुलिस को सौंपी सुकृति ओसवाल ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी की कॉल रिकॉर्ड कर ली। उन्होंने ऑडियो फाइल पेन ड्राइव में सेव कर पुलिस को सौंप दी। इस साक्ष्य के आधार पर बुदनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस कॉल डिटेल और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0