महाराष्ट्र के सिद्दी विनायक मंदिर की थीम पर बना पंडाल:रायगढ़ में 2 सालों से कर रहे आयोजन, 30 को भव्य भंडारा

Aug 28, 2025 - 16:31
 0  0
महाराष्ट्र के सिद्दी विनायक मंदिर की थीम पर बना पंडाल:रायगढ़ में 2 सालों से कर रहे आयोजन, 30 को भव्य भंडारा
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हरेक पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। शहर में इन दिनों गणेशोत्सव को लेकर अलग-अलग जगह पर पंडालो में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई है। जहां रायगढ़ स्टेडियम के सामने चक्रधर नगर गणेश पूजन, जनजागरण, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण सेवा समिति के द्वारा महाराष्ट्र के सिद्दी विनायक मंदिर की थीम पर भव्य पंडाल बनाया गया है। समिति के सरंक्षक राहुल शर्मा ने बताया कि पंडाल लगभग 85 फीट ऊंचा है और श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भव्य पंडाल में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा लगभग 11 फीट 7 इंच है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन समिति के द्वारा पिछले साल से किया जा रहा है और इस बार दूसरा साल है। जहां पंडाल के ठीक बाहर आकर्षक लाईट व झारलों से सजाया गया है। इससे रात के समय में रोशनी से पूरा रोड जगमगा रहा है। साथ ही श्रद्धालु भी सुबह से लेकर शाम तक भगवान श्री गणेश के दर्शन व पूजा-पाठ के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि पिछले साल गोल्डन टेम्पल की थीम पर पंडाल बनाया गया था। 30 को भव्य भंडारे का आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पंडाल में रोजाना विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की जा रही है। शहर ही नहीं बल्कि आसपास के श्रद्धालु भी यहां पहुंच रहे हैं और 30 अगस्त को भव्य पंडारे का भी आयोजन किया गया है। जिसमें श्रद्धालुओं को भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा। इन सदस्यों की विशेष भूमिका चक्रधर नगर गणेश पूजन, जनजागरण, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण सेवा समिति के द्वारा गणेश प्रतिमा स्थापना की शुरूआत की गई। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के राहुल शर्मा, संतोष परमानिक, आकाश शर्मा, लिनू जॉर्ज, टाशा परमानिक, सेल मैथ्यू, आकाश बनर्जी, राजू मजूमदार, महिप टुटेजा, अंशु पाणीग्राही, दीपक, कलाराम, अनिल साहू, मुकेश बरैठ, मनोज शाह, अमित गोस्वामी,उत्तम चौधरी, कैलाश मेहानी, ओमप्रकाश मीरे, विकास डनसेना, हितेंद्र जलछत्री, राहुल सिंह, खगेश दिवंगन, भूपेंद्र देवांगन एवं अन्य साथियों की विशेष भूमिका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0