उज्जैन में गणेश उत्सव की तैयारी शुरू:महाभारत थीम पर भव्य प्रतिमा पहुंची, ढोल-नगाड़ो के साथ निकाली शोभा यात्रा
27 अगस्त से गणेश उत्सव की शुरुआत होने जा रही है। लेकिन इससे तीन दिन पहले ही शहर में गणेश उत्सव का माहौल दिखाई देने लगा है। इस बार श्री उमा पुत्र गणेश उत्सव समिति द्वारा 85 हजार रुपए कीमत की भव्य गणेश प्रतिमा पांडाल में विराजित की जा रही है। रविवार शाम को प्रतिमा के साथ भव्य यात्रा निकाली गई, जिसमें ढोल-नगाड़ों, जोरदार आतिशबाजी और भक्तों के उत्साह के साथ सिंधी कॉलोनी में गणेश प्रतिमा का आगमन हुआ। महाभारत की थीम पर बनी प्रतिमा शहर में बीते 12 सालों से आयोजन समिति सिंधी कॉलोनी, गली नंबर 3 में गणेश प्रतिमा विराजित करती आ रही है। इस साल विशेष रूप से आकर्षक भव्य प्रतिमा देवास से मंगाई गई है। इस प्रतिमा की खासियत यह है कि भगवान गणेश को उसी प्रकार के रथ पर विराजित किया गया है, जैसे महाभारत युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन के सारथी बने थे। टॉवर चौराहे से सिंधी कॉलोनी तक निकली यात्रा में बड़ी संख्या में गणेश भक्त शामिल हुए। आयोजन समिति के सदस्य यश कृष्णानी ने बताया कि इस बार प्रतिमा को महाभारत की थीम पर सजाया गया है, जिसमें महाराष्ट्र की सांस्कृतिक झलक भी दिखाई देगी। युवाओं की टीम कर रही आयोजन पिछले 12 सालों से यह आयोजन सिंधी कॉलोनी की अनमोल मित्र मंडली और श्री उमा पुत्र समिति, सिंधी समाज उज्जैन द्वारा किया जा रहा है। समिति में सभी युवा छात्र शामिल हैं, जिनमें अमित कृष्णानी, जयेश चौधरी, यश कृष्णानी, निलेश परस्वानी, लविश, मनमोहन, अभिजीत सिंह, सुमित, मयूर गौरव सहित अन्य युवा सम्मिलित हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0