पत्नी ने साथ सोने से मना किया तो मार डाला:पति ने कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; देवरानी और बेटे के बीच सोई थी महिला
खंडवा के कुदाल्दा गांव में एक पति ने अपने घर सोने की बात को लेकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हाे गई। वह अपने जेठ के निधन के कुछ दिन बाद ही मायके से ससुराल आई थी। परिजनों ने 108 एंबुलेंस बुलाई, तब तक हत्यारा पति भी शव के पास ही बैठा रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शव को पीएम के लिए भेजा है। कुदाल्दा निवासी गायत्री बारे ने बताया कि उसके जेठ धर्मेंद्र बारे ने अपनी पत्नी मालती की हत्या कर दी। उसने कुल्हाड़ी से दो बार वार किए, इतना गहरा घाव किया कि शरीर से खून बह निकला और चंद मिनटों में महिला ने दम तोड़ दिया। जेठ के निधन के बाद ससुराल आई थी महिला मालती की देवरानी गायत्री ने बताया कि, मझले जेठ और जेठानी दोनों सिंगोट में रहते थे, वहीं जेठानी का मायका था। जेठ धर्मेंद्र रक्षाबंधन मनाने के लिए घर आ गए थे। चार दिन बाद बड़े जेठ ताराचंद ने जहर खा लिया। 15 अगस्त के दिन उनकी मौत हो गई। जेठ के अंतिम संस्कार और बाकी क्रियाक्रम के चलते जेठानी मालती भी घर आ गई थी। चार दिन से यहीं थी, कल रात मझला जेठ धर्मेंद्र आया और जेठानी से कहने लगा कि सोने के लिए अपने घर चलते हैं। लेकिन जेठानी ने कहा कि सारे लोग तो यही है, मैं यही सो जाऊंगी। इसके बाद जेठानी, उनका बेटा और मैं एक चटाई पर सो गए। हम लोग तो नींद में थे, तभी जेठ दोबारा आया और जेठानी के कान के पास कुल्हाड़ी से दो बार वार किए। उसके चीखने पर हमारी नींद खुली, कुछ समझ पाते तब तक जेठानी की मौत हो चुकी थी। मेरी सास के तीन बेटे है, तीनों के मकान में बंटवारे हो चुके थे। इस कारण बगल में ही जेठ धर्मेंद्र का मकान है। लेकिन, चार दिन से जेठ और जेठानी हमारे रिश्तेदारों के साथ सोना-बैठना कर रहे थे। हत्या के बाद शव के पास बैठा रहा पति पत्नी मालती की हत्या के बाद पति धर्मेंद्र शव के पास बैठा रहा। इस दौरान उनका 8 साल का बेटा चीख-चीखकर रो रहा था। बगल में सो रही देवरानी ने बताया कि इस दौरान धर्मेंद्र के चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। घर वालों ने पूछा तो पूछने पर बोलने लगा कि माथापच्ची हो गई थी, इस कारण मैंने मालती को मार डाला। धर्मेंद्र के परिवार में 8 साल के बेटे के अलावा एक 10 साल की बेटी भी है। सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। शव बरामद कर जिला अस्पताल लेकर पहुंची। बोरगांव चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव ने बताया- सूचना मिलने पर रात में आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार सुबह 7 बजे घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया हैं। घटनास्थल से कुल्हाड़ी और खून से लथपथ बिस्तर को बरामद किया है। शव का खंडवा जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम हो रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0